इंदिरापुरम (गाजियाबाद)। थानाक्षेत्र में रहने वाली एक युवती ने इटावा निवासी उत्कर्ष यादव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। युवक पीड़िता का पूर्व प्रेमी है और उस पर निजी वीडियो वायरल करने की धमकी देने और पीछा कर परेशान करने का आरोप है। पुलिस ने दो अगस्त को मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
दर्ज मामले में युवती ने बताया कि कॉलेज के समय से वह युवक के साथ प्रेम-संबंध में रह रही थी। इस दौरान आरोपी ने उसके निजी फोटो-वीडियो मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिए। कुछ दिन बाद दोनों अलग हो गए और बातचीत बंद हो गई। आरोप है कि युवक अब भी उसे परेशान कर रहा है। कार्यालय जाते समय उसका पीछा करता है और कभी फोटो-वीडियो रिश्तेदारों को भेजने तो कभी मारने की धमकी दे रहा है।
मानसिक रूप से प्रताड़ित होने और डर के चलते युवती ने पुलिस से शिकायत की। एसीपी इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।