फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्ड फ्लू: सभी पशु अस्पतालों के दिया गया सैंपल लेने का लक्ष्य

विज्ञापन
विज्ञापन
बर्ड फ्लू:
विज्ञापन

सभी पशु अस्पतालों के दिया सैंपल लेने का लक्ष्य
माई सिटी रिपोर्टर
गाजियाबाद। प्रदेश के अन्य जिलों में बर्ड फ्लू के मामले आने के बाद से जिले में विशेष सावधानियां बरती जा रही हैं। हालांकि जिले में अभी तक एक भी बर्ड फ्लू के केस नहीं मिले हैं लेकिन सावधानी के तौर पर हर पशु अस्पताल को रोजाना 15 सैंपल लेने का लक्ष्य दिया गया है। रैंडम सैंपल लेकर उसकी जांच के लिए बरेली लैब में भेजा जाएगा। पशु चिकित्सा विभाग का कहना है कि बर्ड फ्लू होने पर बड़ी संख्या में पक्षियों की मौत होती है। एकाध पक्षी की मौत किसी भी अन्य कारणों से हो सकती है।
विज्ञापन

जिले में बर्ड फ्लू को लेकर सावधानी के तौर पर सभी अस्पतालों से 15-15 सैंपल लेने के आदेश दिए गए हैं। जिले में 18 पशु चिकित्सालय हैं। इन सभी को सैंपल लेने के आदेश दिए हैं। हर क्षेत्र से सैंपल जांच होने पर अगर किसी भी क्षेत्र के पक्षी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई तो वहां के क्षेत्र में सतर्कता बरतते हुए जिस पोल्ट्री फार्म या किसी निजी पक्षीपालक के फार्म को सील कर दिया जाएगा। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. महेश कुमार ने बताया कि किसी क्षेत्र के एक पक्षी में बर्ड फ्लू का संक्रमण होगा तो वहां बड़ी संख्या में पक्षियों की मृत्यु होगी। एकाध पक्षी के मरने की वजह से खानपान की गड़बड़ी, करंट लगना आदि भी हो सकता है। हालांकि रैपिड टीम को लगातार निरीक्षण करने के भी निर्देश दिए गए हैं। वन विभाग सहित अन्य विभाग के साथ भी लगातार संपर्क रखा जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग और पशु चिकित्सा विभाग दोनों मिलकर कार्य कर रहे हैं। यह बीमारी पक्षियों से इंसानों में भी फैल सकती है इसलिए स्वास्थ्य विभाग ने भी अलर्ट जारी कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें