फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: गैस बुक होने के बाद भी नहीं मिल रहा सिलिंडर

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। गैस आपूर्ति की समस्या अभी भी बनी हुई है। लोगों को अभी भी घर पर गैस सिलिंडर मिलने में परेशानी आ रही है। गैस बुक नहीं होना और गैस बुक होने के बाद भी घर पर सिलिंडर न पहुंचने जैसी समस्याओं की शिकायतें जिलाधिकारी और जिला पूर्ति अधिकारी के पास आ रही हैं। गैस एजेंसियों की वेबसाइट धीमा चलने की वजह से बृहस्पतिवार को भी लोग परेशान रहे। नवरात्र और ईद में सिलिंडर की जरूरतों की वजह से लोग एजेंसी के चक्कर लगाते रहे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को भी गैस एजेंसियों पर लोग सिलिंडर लेने के लिए पहुंचे। एजेंसी संचालकों ने बताया कि अब पहले से मुकाबले कम भीड़ आ रही है लेकिन सर्वर डाउन रहने की वजह से लोगों को गैस बुकिंग में दिक्कत आ रही है। सबसे अधिक परेशान वह लोग हैं जिनके पास गैस कनेक्शन नहीं था।
ऐसे अधिकतर गैसे एजेंसी से सिलिंडर खरीदकर अपना काम चला रहे थे। यूपी एलपीजी एसोसिएशन और गाजियाबाद एलपीजी एसोसिएशन के अध्यक्ष अरुण कुमार ने बताया कि सर्वर की समस्या अभी भी बनी हुई है। गैस आपूर्ति समान्य हो गई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें