फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: किन्नर ने युवती बन इंस्टाग्राम पर युवक से की दोस्ती, शादी का बनाया दबाव

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मोदीनगर। गोविंदपुरी क्षेत्र स्थित एक कॉलोनी निवासी युवक को इंस्टाग्राम पर कथित युवती से दोस्ती करना मंहगा पड़ गया। युवक इंस्टाग्राम महिला मित्र से मिलने पहुंचा तो वह किन्नर निकला। किन्नर युवक पर शादी का दबाव बनाने लगा। युवक के इन्कार करने पर आरोपी ने उसकी वीडियो फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। आरोपी किन्नर ने शादी नहीं करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। युवक ने पुलिस से मामले की शिकायत की है।
उक्त क्षेत्र निवासी एक युवक सांस्कृतिक आयोजनों में झांकी कलाकार है। युवक ने बताया कि दस दिन पूर्व इंस्टाग्राम पर उसकी दोस्ती दिल्ली निवासी एक कथित युवती से हो गई। दोस्ती के बाद दोनों में बातचीत होने लगी। युवक तीन फरवरी को युवती से मिलने दिल्ली पहुंच गया। मुलाकात के बाद इंस्टाग्राम पर दोस्ती करने वाली युवती किन्नर निकली। सच्चाई का पता लगाने पर युवक के होश उड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी किन्नर ने युवक के साथ अश्लीलता कर उसकी वीडियो व फोटो खींच लिए और युवक पर साथ रहने व शादी करने का दबाव बनाने लगा। युवक किसी तरह वहां से बचकर मोदीनगर पहुंचा। आरोप है शादी से इन्कार करने पर किन्नर ने उसके फोटो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए और धमकाया कि अगर उससे शादी नहीं की तो वह अपने साथियों के साथ मोदीनगर आकर हंगामा करेगा। धमकी से युवक और उसका परिवार दहशत में है। एसीपी मोदीनगर ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि मामले की जांच जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें