फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: संपत्ति कर में बढ़ोतरी का उद्यमियों ने किया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। इंड्रस्ट्रियल एरिया मैन्युफैक्चरिंग एसोसिएशन की मांग पर बृहस्पतिवार को महापौर सुनीता दयाल ने औद्योगिक क्षेत्र का निरीक्षण किया। उद्यमियों ने क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया। साथ ही, संपत्ति कर में बढ़ोतरी के फैसले का विरोध किया। महापौर ने उद्यमियों को आश्वासन दिया कि नगर निगम बोर्ड की सहमति के बिना संपत्ति कर बढ़ने नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन

औद्योगिक क्षेत्र स्थित ओरियनप्रो तोशी ऑटोमेटिक सिस्टम प्राइवेट लिमिटेड में उद्यमियों से मुलाकात कर महापौर ने समस्याओं को सुना। उद्यमियों ने कहा कि क्षेत्र में अतिक्रमण की समस्या बढ़ रही है। सड़कों की हालत भी ठीक नहीं है और कचरा निस्तारण भी नहीं हो रहा है। क्षेत्र में सफाई कर्मचारियों की संख्या बढ़ाई जानी चाहिए। उद्यमियों ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी पार्क के सौंदर्यीकरण की मांग भी उठाई। महापौर ने उद्यमियों को आश्वासन देते हुए कहा कि लाल कुआं पर नाला निर्माण कार्य चल रहा है। इसके बनने के बाद क्षेत्र में जल निकासी की समस्या खत्म हो जाएगी। श्यामा प्रसाद मुखर्जी पार्क का भी 70 लाख रुपये की लागत से सौंदर्यीकरण कराया जाएगा। इस मौके पर एसोसिएशन की तरफ से सुशील अरोड़ा, संजीव सचदेव, सुरेंद्र अरोड़ा, सौरभ मित्तल, अशोक अरोड़ा, दीपक शर्मा, रोहित चुग, अशोक गुलाटी, अनिल तनेजा, कपिल जैन, मुकेश शर्मा, केजी अग्रवाल, रंजीत आनंद, आरके शर्मा, संजीव साहनी, उपेंद्र गोयल, संजीव अरोड़ा आदि उद्यमी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें