फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: उद्यमी ने कार सवारों पर लगाया फायरिंग का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। नगर की अमर एनक्लेव कॉलोनी निवासी उद्यमी दिनेश कुमार ने कार सवार बदमाशों पर फायरिंग का आरोप लगाया है। पीड़ित का आरोप है कि शनिवार रात कार सवार बदमाश फैक्टरी से निकलते ही उनके पीछे लग गए और दिल्ली-मेरठ मार्ग पर गांव कादराबाद के समीप पहुंचने पर फायरिंग कर दी। उद्यमी ने किसी तरह कार दौड़ा कर अपनी जान बचाई। दिनेश का आरोपियों के साथ जमीनी विवाद चल रहा है। दिनेश ने थाने में घटना की तहरीर है। पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है।
विज्ञापन

मूलरूप से जनपद मेरठ के परतापुर स्थित गांव छज्जुपुर निवासी दिनेश कुमार नगर की अमर एनक्लेव कॉलोनी में रहते है। दिनेश कुमार की मेरठ के मोहिउद्दीनपुर में अपने पैतृक गांव छज्जुपुर मार्ग पर चेन बनाने की फैक्टरी है। दिनेश कुमार ने बताया कि शनिवार रात करीब आठ बजे वह फैक्टरी से कार द्वार घर जा रहे थे। आरोप है कि फैक्टरी से निकलती है कार सवार बदमाश उनके पीछे लग गए और कई किमी तक पीछा किया। जैसे ही दिनेश कुमार दिल्ली-मेरठ मार्ग स्थित गांव कादराबाद के समीप पहुंचे तभी आरोपी कार सवार बदमाशों ने उन्हें ओवरटेक कर कई रांउड फायरिंग की। दिनेश कुमार ने किसी तरह गाड़ी दौड़ा कर अपनी जान बचाई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल करनी शुरू कर दी है। एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा ने बताया कि दोनों पक्षों में काफी समय से जमीन का विवाद चल रहा है। दोनों पक्षों के खिलाफ मेरठ में केस दर्ज है। मामला प्रथम दृष्टया संदिग्ध लग रहा है। प्रारंभिक जांच में फायरिंग के कोई साक्ष्य नहीं मिले है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें