फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: घर में घुसकर चाकू से हमला, 16 पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी। कार से टक्कर लगने का विरोध करने पर युवकों ने घर में घुसकर चाकू से हमला किया था। पुलिस ने जब सुनवाई नहीं की तब आरोपी ने कोर्ट का सहारा लिया। इसके बाद पुलिस ने काका विहार कॉलोनी निवासी विनोद की तहरीर पर 16 लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

दर्ज मुकदमे में विनोद ने बताया कि वह 11 वर्षीय बेटी के साथ घर का सामान लेकर आ रहे थे। रास्ते में उनके पड़ोसी सतवीर के रिश्तेदार ने बेटी को कार से टक्कर मार दी। उन्होंने टक्कर मारने का विरोध किया तो आरोपी ने उनके साथ मारपीट की। शोर मचने पर कार चालक के रिश्तेदार सतवीर व अन्य सात लोग मौके पर पहुंचे। वह किसी तरह से जान बचाकर बेटी के साथ घर पहुंचे तो आरोपी घर की महिलाओं के साथ लाठी, डंडे लेकर उनके पीछे घर पर आ गए। आरोप है कि उनके व परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की। इस दौरान किसी ने उनके सिर पर चाकू से हमला किया।
एसीपी अंकुर विहार अजय कुमार ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर रविंद्र, धर्मेंद्र, परविंदर, विनीत, निखिल, गोलू, अमित, विपिन, नितिन, अनुज, सौरभ, आरती, समीता, राजेश, सोनू और टिंकू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें