फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: सास-बहू की मौत के लिए ऊर्जा निगम और सड़क बनाने वालों को ठहराया जिम्मेदार

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। नंदग्राम थाना क्षेत्र के भोवापुर में 20 अक्तूबर की सुबह टूटे एलटी लाइन के तार की चपेट में आने से सास-बहू की मौत के मामले में परिजनों ने ऊर्जा निगम और सड़क निर्माण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। अंतिम संस्कार के बाद बदायूं से लौटे परिजनों ने शनिवार को एसीपी नंदग्राम जियाउद्दीन से मुलाकात कर शिकायत दी। उन्होंने सड़क निर्माण में लगे कर्मचारियों और ऊर्जा निगम पर लापरवाही का आरोप लगाया है। एसीपी नंदग्राम जियाउद्दीन ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

मूलरूप से बदायूं जिले के कादरचौक थाना क्षेत्र के खिरिया बारखपुर गांव निवासी थान सिंह ने बताया कि वह भोवापुर में छह बीघा जमीन पर खेती कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। 20 अक्तूबर की सुबह उनकी पत्नी सत्यवती (50), बहू रूबी (21) और बेटी देवश्री खेत में मूली उखाड़ने गई थीं। खेत में बिजली की लाइन का तार टूटा पड़ा था। इसकी चपेट में आने से सत्यवती और रूबी की मौत हो गई थी, जबकि देवश्री करंट लगने से झुलस गई थी।
थान सिंह का आरोप है कि सड़क निर्माण के दौरान जेसीबी चालक और अन्य कर्मचारियों की लापरवाही से बिजली का तार टूटकर उनके खेत में गिरा था। इसकी जानकारी होने के बावजूद ऊर्जा निगम के अधिकारियों ने उसे ठीक नहीं कराया और उसमें करंट प्रवाहित होता रहा। उन्होंने सड़क निर्माण में लगे कर्मचारियों और ऊर्जा निगम की लापरवाही को पत्नी और बहू की मौत का जिम्मेदार ठहराते हुए कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें