फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: अर्थला मेट्रो रोड पर ठेलियों से अतिक्रमण, राहगीर परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। थानाक्षेत्र के अर्थला स्थित डबास रोड पर अवैध रूप से लगने वाली फल-सब्जी की ठेलियों से मार्ग बाधित होने से लोगों की आवाजाही प्रभावित हो रही है। आईजीआरएस पोर्टल पर दर्ज शिकायत की जांच में पुलिस ने माना है कि अर्थला मेट्रो स्टेशन से डबास रोड तक बड़ी संख्या में ठेलियां लगने से राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में भारी दिक्कत होती है। नगर निगम मोहननगर जोन ने 15 जून को अतिक्रमण हटाने का अभियान प्रस्तावित किया, लेकिन कार्रवाई की पुष्टि स्थानीय निवासी नहीं कर रहे हैं। निवासी वीरपाल का कहना है कि 15 जून को कोई भी अधिकारी नहीं और न ही अतिक्रमण हटाया।
विज्ञापन

अर्थला निवासी वीरपाल ने दर्ज शिकायत में अवैध अतिक्रमण होने की बात कही थी और उपनिरीक्षक विनोद कुमार ने 5 जून 2026 को जांच की। आख्या में पुलिस ने मेट्रो स्टेशन अर्थला से डबास रोड तक फल और सब्जियों की ठेलियां लगने से मार्ग अवरुद्ध होता है। रिपोर्ट के अनुसार, इस समस्या को लेकर पहले भी कार्रवाई की जा चुकी है। मई 2026 में नगर निगम मोहननगर ने अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया था, जबकि हिंडन पुल चौकी पुलिस ने 50 ठेलियों के चालान धारा 34 पुलिस एक्ट के तहत किए थे। पुलिस ने कहा है कि डबास रोड पर दोबारा अतिक्रमण होने पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें