फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: हिंडन एयरपोर्ट पर जाने-आने के होंगे अब दो रास्ते

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। हिंडन एयरपोर्ट के विस्तार की योजना पर तेजी से काम चल रहा है। एयरपोर्ट पर प्रवेश और निकासी के अब दो रास्ते होंगे। इसके लिए एयर क्राफ्ट पार्किंग तक पहुंचने के लिए डेढ़ किमी का एक कॉरिडोर बनाया जाएगा। एयरपोर्ट प्रबंधन ने राज्य सरकार से 7.2 एकड़ जमीन की मांग की है।
विज्ञापन

एयरपोर्ट निदेशक डाॅ. चिल्का महेश ने बताया कि एयरपोर्ट विस्तार के दूसरे चरण में प्रबंधन ने राज्य सरकार से जमीन की मांग के बाद सर्वे कराया जा चुका है। सर्वे के बाद राज्य सरकार ने जमीन देने के लिए हरी झंडी देर दी है। अब जमीन के बदले राज्य सरकार की ओर से जो भी उचित राशि जिला प्रशासन के खाते में डाला जाएगा। एयरपोर्ट निदेशक ने बताया कि एयरपोर्ट विस्तार की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। 7.2 एकड़ जमीन और मिल जाने के बाद एयरपोर्ट यहां अपना एक कॉरिडोर बनाएगा जो रनवे तक पहुंचेगा। वर्तमान का प्रवेश द्वार भी बना रहेगा, इस तरह एयरपोर्ट में प्रवेश व निकासी के दो रास्ते होंगे। निदेशक ने बताया कि यह कवायद इसलिए की जा रही है ताकि रनवे तक जाने के लिए एयरफोर्स परिसर में यात्री न जा सकें। दरअसल, छह एयरक्राफ्ट पार्किंग की जमीन एयरफोर्स की ओर से एयरपोर्ट को देने की मंजूरी मिल चुकी है, जल्द ही इस पर काम होगा। एयरपोर्ट पार्किंग की जमीन को अपनी ओर करने के लिए वहां दीवार खड़ी करेगी। ऐसे में एयरफोर्स की ओर से एयरपोर्ट प्रबंधन को यही कहा गया कि आप पार्किंग तक पहुंचने के लिए अपनी अलग सड़क बनाए ताकि एयरपोर्ट और एयरफोर्स परिसर अलग-अलग हो सकें।
एयरपोर्ट का प्रशासनिक कार्यालय में होगा शिफ्ट
कॉरिडोर के साथ ही एयरपोर्ट परिसर के सामने करीब 1.16 एकड़ जमीन भी अधिग्रहित की जानी है। इसके लिए भी राज्य सरकार अपनी मंजूरी दे चुकी है। जमीन मिलते ही एयरपोर्ट का प्रशासनिक कार्यालय भी आगे की तरफ शिफ्ट कर दिया जाएगा। एयरपोर्ट निदेशक डा. चिल्का महेश ने बताया कि कार्यालय आगे शिफ्ट होने के बाद एयरपोर्ट में वर्तमान कार्यालय की जमीन खाली होने पर कार्गो विमान पार्किंग के लिए संरक्षित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें