फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Encounter in Ghaziabad: कैश वैन लूटने वाले दो बदमाश मुठभेड़ में ढेर, जुबेर और समीर पर था 50-50 हजार इनाम

Tue, 12 May 2026 10:31 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद

सार

एटीएम कैश वैन लूटने वाले 50-50 हजार के दो इनामी बदमाश जुबेर और समीर पुलिस मुठभेड़ में ढेर हो गए हैं। डीसीपी धवल जयसवाल ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन
एटीएम कैश वैन लूट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट में दो बदमाशों को पुलिस ने एकाउंटर में मार गिराया। एटीएम कैश वैन लूटने वाले 50-50 हजार के दो इनामी बदमाश जुबेर और समीर पुलिस मुठभेड़ में ढेर हो गए हैं। डीसीपी धवल जयसवाल ने इसकी पुष्टि की है।

विज्ञापन

छह मई को दिनदहाड़े चालक को गन प्वाइंट पर लेकर कैश वैन में 27 लाख रुपये का डाका डालने वाले दो आरोपी अभी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। इन पर 25-25 हजार रुपये से बढ़ाकर 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। शातिर जुबैर और समीर मारे जा चुके हैं, वहीं समीर का भाई शोएब और फिरोज अभी भी फरार हैं।

डीसीपी सिटी धवल जायसवाल ने बताया कि कैश वैन में 27 लाख रुपये का डाका डालने वाले मास्टरमाइंड जुबैर व शोएब के पिता से क्राइम ब्रांच की टीम ने सोमवार को पूछताछ की थी। दोनों के बारे में टीम को अहम जानकारी मिली थी। टीम का दावा है कि बाकी बचे दोनों आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

बांस-बल्ली की दुकान चलाता था जुबैर
डकैती का मास्टरमाइंड जुबैर विजयनगर में बांस-बल्ली की दुकान चलाता था। उसका पिता भी इसी दुकान पर रहता है, जबकि लूट में शामिल जुबैर का भाई शोएब कपडों की फेरी और पैठ बाजार में दुकान लगाता है। दोनों भाइयों ने कैश वैन में डकैती के लिए पड़ोसी फिरोज को शामिल किया था। फिरोज दुकानों पर कॉस्मेटिक का सामान आपूर्ति करता है। वहीं, पकड़े गए मो. कैफ का भाई समीर कोई काम नहीं करता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें