फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: पुलिस लुटेरों के बीच मुठभेड़...दो गिरफ्तार, तीसरा फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदिरापुरम (गाजियाबाद)। क्षेत्र में लूटपाट की घटना करने वाले लुटेरों के साथ इंदिरापुरम थाना पुलिस और शालीमार गार्डन थाना पुलिस की मुठभेड़ हुई। एक बदमाश मौके से भाग गया। लुटेरों के कब्जे से पुलिस ने हथियार, चोरी की बाइक और लूट का सामान बरामद किए। पुलिस फरार बदमाश की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।
विज्ञापन


एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि क्षेत्र में बढ़ रही घटनाओं को अंजाम देने वाले आरोपियों के खिलाफ पुलिस की टीम अभियान चला रही है। अभियान के तहत बृहस्पतिवार रात इंदिरापुरम थाना पुलिस और स्वाट टीम वसुंधरा सेक्टर एक के टी प्वाइंट पर चेकिंग कर रही थी। तभी पुलिस को सूचना मिली कि क्षेत्र में आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने वाले लुटेरे घूम रहे हैं।
तभी पुलिस को सामने से बाइक सवार संदिग्ध आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस ने बाइक सवारों को रुकने का इशारा किया तो बाइक सवार भागने की कोशिश करने लगा। शक होने पर पुलिस ने पीछा करने की कोशिश की।
विज्ञापन

पुलिस के पीछा करने पर बाइक सवार ने पुलिस की तरफ फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। पुलिस की गोली बाइक सवार बदमाश के पैर में लगी। गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। बदमाश ने अपना नाम जाबिर उर्फ जावेद हसन निवासी जलालपुर थाना नखासा लखौरी गांव बताया है। जाबिर ने 22 अप्रैल को अपने साथी के साथ मिलकर वसुंधरा में युवक से सोने की चेन लूटी थी। जाबिर के खिलाफ गाजियाबाद और संभल में आधा दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं।
वहीं दूसरी ओर एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार ने बताया कि शालीमार गार्डन थाना पुलिस ने डीएवी कट पर बाइक सवार एक बदमाश को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। बदमाश का साथी मौके से फरार हो गया। पूछताछ में बदमाशों ने अपने नाम गौरव उर्फ कुबेर निवासी गरिमा गार्डन एयरपोर्ट वाली गली शिव मंदिर के पास पसौंडा बताया है। फरार बदमाश का नाम पप्पू निवासी गरिमा गार्डन हैं। दोनों शालीमार गार्डन, साहिबाबाद, लिंक रोड और दिल्ली में लूट की वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। दोनों सुबह की सैर पर जाने वाले लोगों को निशाना बनाते हुए लूटपाट करते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें