फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा में पुलिस और बकरा चोरों के बीच मुठभेड़: पैर में गोली लगने से शातिर बदमाश घायल, एक साथी फरार

Sun, 01 Nov 2026 10:28 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा

सार

ग्रेटर नोएडा के जारचा थाना क्षेत्र में रविवार को प्यावली डैम के पास चेकिंग के दौरान पुलिस की बकरा चोर गिरोह के बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने से संभल निवासी कमल उर्फ कमलुआ उर्फ कल्लू घायल हो गया।
विज्ञापन
मुठभेड़ के बाद कुख्यात बदमाश गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रेटर नोएडा के जारचा थाना क्षेत्र में रविवार को प्यावली डैम के पास चेकिंग के दौरान पुलिस की बकरा चोर गिरोह के बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने से संभल निवासी कमल उर्फ कमलुआ उर्फ कल्लू घायल हो गया। पुलिस ने उसके कब्जे से तमंचा, एक जिंदा और एक खोखा कारतूस के साथ 7560 रुपये बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसा बरामद रकम चोरी के बकरे बेचकर मिली थी। वहीं, उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर बाइक समेत फरार हो गया। उसकी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन



एडीसीपी ग्रेटर नोएडा संतोष कुमार ने बताया कि आरोपी अपने साथियों के साथ मिलकर बकरा चोरी करने वाला संगठित गिरोह चलाता है। गिरोह के सदस्य मोटरसाइकिल से अलग-अलग क्षेत्रों में घूमकर उन स्थानों की रेकी करते थे, जहां बड़ी संख्या में बकरे रखे जाते हैं। इसके बाद रात में चार पहिया वाहन से पहुंचकर बकरों को चोरी कर लेते थे। चोरी किए गए बकरों को दिल्ली में बेचकर रकम आपस में बांट लेते थे। पुलिस के अनुसार, यह गिरोह गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, अलीगढ़, बुलंदशहर और संभल के अलावा दिल्ली-एनसीआर के विभिन्न क्षेत्रों में कई वारदात कर चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


15 मुकदमे दर्ज, जारचा में भी दो मामले
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी कमल का आपराधिक इतिहास भी लंबा है। उसके खिलाफ चोरी, अवैध हथियार, गोवध और आबकारी अधिनियम समेत विभिन्न धाराओं में 15 मुकदमे दर्ज हैं। इनमें बुलंदशहर, बदायूं, कासगंज और संभल के मामले शामिल हैं। जारचा थाने में भी उसके खिलाफ वर्ष 2026 में चोरी से संबंधित दो मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस फरार साथी की तलाश के साथ गिरोह के अन्य सदस्यों और उनकी वारदातों के बारे में जानकारी जुटा रही है।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें