फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: समाज में फैली बुराइयों को दूर करने और शिक्षा के प्रसार पर दिया जोर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गाजियाबाद। जमीयत उलमा-ए-हिंद, शहर गाजियाबाद की मजलिस-ए-मुन्तजिमा का इजलास-ए-आम आयोजित किया गया। इसमें समाज में तेजी से फैल रही बुराइयों को दूर करने, शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने और विभिन्न क्षेत्रों में संगठन की इकाइयों के गठन पर चर्चा की गई। साथ ही जगह-जगह मकतब स्थापित करने का संकल्प लिया गया।
कैला इस्लाम नगर स्थित तैयबा मस्जिद में आयोजित बैठक की अध्यक्षता जमीयत उलमा-ए-हिंद के जिला महासचिव मौलाना असर मोहम्मद ने की। इसमें जिला संयोजक मौलाना शारिक और मौलाना शादाब विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत कारी हिफ्जुर्रहमान की कुरान की तिलावत से हुई। कार्यक्रम का संचालन शहर महासचिव मुफ्ती मोहम्मद मुज्तबा अल-कासमी ने किया।
विज्ञापन


जमीयत उलमा-ए-हिंद के जिला महासचिव मौलाना असर मोहम्मद ने बताया कि बैठक में जमीयत उलमा-ए-हिंद के पूर्व शहर अध्यक्ष मौलाना असलम कासमी के लिए ईसाल-ए-सवाब किया गया। कार्यवाहक अध्यक्ष के मामले पर विचार-विमर्श के बाद इसे जिला अध्यक्ष के सुपुर्द कर दिया गया। वहीं, मुफ्ती जफर को सर्वसम्मति से शहर अध्यक्ष बनाए जाने पर मुबारकबाद दी गई।

बैठक में समाज में तेजी से फैल रही बुराइयों पर चिंता जताई गई। उलमा, इमामों और समाज के जिम्मेदार लोगों से इनके उन्मूलन के लिए अपनी जिम्मेदारी निभाने और सामूहिक प्रयास करने की अपील की गई। शिक्षा के प्रसार पर भी जोर दिया गया। इसके लिए विभिन्न स्थानों पर मकतब स्थापित करने का संकल्प लिया गया।
-
इन क्षेत्रों में गठित की गईं इकाइयां
मौलाना असर मोहम्मद ने बताया कि संगठन को मजबूत करने के लिए विभिन्न क्षेत्रों में यूनिटों का गठन कर जिम्मेदारियां सौंपी गईं। इस्लाम नगर-कैला भट्टा यूनिट की जिम्मेदारी मौलाना असद और कारी अशरफ को दी गई। विजयनगर यूनिट की जिम्मेदारी मौलाना नासिर को सौंपी गई। हज हाउस, अर्थला और बालाजी विहार क्षेत्र के लिए मुफ्ती मुस्तकीम और मुफ्ती नौशाद को सदर बनाया गया। हिंडन विहार-सिहानी में कारी इस्लामुद्दीन और शालीमार गार्डन में कारी मोहम्मद ताहिर को सदर की जिम्मेदारी दी गई।
विज्ञापन

बैठक में मुफ्ती मोहम्मद सादिक, मौलाना वाजिद, मौलाना साजिद, कारी मोहम्मद गुलफाम, कारी मुन्तजिर, कारी आस मोहम्मद, कारी इरशाद, कारी मुकीम, कारी अनस, याहया कुरैशी, कारी मोहम्मद नबी, हाफिज नासिर और हाफिज मोहम्मद यूसुफ समेत मजलिस-ए-मुन्तज़िमा के अन्य सदस्य मौजूद रहे। कारी मोहम्मद ताहिर की दुआ के साथ बैठक का समापन हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें