फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘नवंबर में शुरू हो जाएगी एलिवेटेड रोड और मेट्रो’

Tue, 02 May 2017 10:45 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
DELHI METRO - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गाजियाबाद/साहिबाबाद। मेट्रो प्रोजेक्ट में आ रही फंडिंग की बाधाओं को दूर कर जीडीए दिलशाद गार्डन टू नया बस अड्डा मेट्रो का ट्रायल नवंबर तक कराने की तैयारी में है। नवनियुक्त जीडीए उपाध्यक्ष कंचन वर्मा ने मंगलवार को मेट्रो, एलिवेटेड रोड और ग्रेड सेपरेटर प्रोजेक्ट का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि नवंबर में ट्रायल के बाद दिसंबर महीने में मेट्रो और एलिवेटेड रोड जनता को समर्पित कर दिए जाएंगे। यूपी गेट से राजनगर एक्सटेंशन तक बनाई जा रही 9.6 किलोमीटर लंबी एलिवेटेड रोड का निर्माण अप्रैल 2017 तक पूरा होना था लेकिन रेलवे और पावर कारपोरेशन की अड़चनों से काम अटका हुआ है।

करीब 1150 करोड़ की लागत वाली एलिवेटेड रोड की फंडिंग का इंतजाम जीडीए ने एनसीआर प्लानिंग बोर्ड के माध्यम से किया है, जहां से 700 करोड़ रुपये का लोन लिया गया है। उधर, मेट्रो की फंडिंग में अभी पेंच फंसा हुआ है।
विज्ञापन


नगर निगम, यूपीएसआईडीसी और आवास विकास परिषद को मेट्रो प्रोजेक्ट में फंड देना है, जिसकी हिस्सेदारी तय है लेकिन तीनों विभाग धनराशि मुहैया नहीं करा रहे हैं। ऐसे में जीडीए की खराब आर्थिक स्थिति को देखते हुए प्रोजेक्ट का समय से पूरा हो पाना मुश्किल है।

ऐसे में अब जीडीए वीसी के सामने काफी बड़ी चुनौती है। इसी बीच वीसी कंचन वर्मा ने मंगलवार को चीफ इंजीनियर एससी द्विवेदी, अधीक्षण अभियंता एके गुप्ता व कई इंजीनियरों की टीम के साथ प्रोजेक्ट का निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर नक्शा के माध्यम से प्रोजेक्ट का स्टेटस जाना। इसी बीच उन्होंने कंस्ट्रक्शन फर्म व जीडीए इंजीनियरों को निर्माण में तेजी लाने के निर्देश दिए।

मेट्रो का 80 फीसदी सिविल वर्क पूरा
दिलशाद गार्डन से नया बस अड्डे तक मेट्रो प्रोजेक्ट का सिविल वर्क करीब 80 फीसदी पूरा हो चुका है। ट्रैक और इलेक्ट्रिफिकेशन का काम भी करीब 35 फीसदी हो चुका है। ऐसे में शेष बचे निर्माण में तेजी लाई जाए तो मेट्रो दिसंबर 2017 तक दौड़ सकती है।

मेट्रो और एलिवेटेड रोड के निर्माण की सभी बाधाएं जल्द ही दूर हो जाएंगी। मेट्रो की रिवाइज्ड डीपीआर शासन के पास पहले ही भेज दी गई थी। जल्द ही इस पर निर्णय होने की उम्मीद है। मेट्रो प्रोजेक्ट का नवंबर तक ट्रायल कराने की प्लानिंग है। दिसंबर में इसका उद्घाटन करा दिया जाएगा। वहीं, ग्रेड सेपरेटर, अंडरपास और एलिवेटेड रोड के प्रोजेक्ट को मेट्रो प्रोजेक्ट से पहले ही पूरा कर लिया जाएगा। - कंचन वर्मा, उपाध्यक्ष, जीडीए
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें