फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलेक्ट्रॉनिक्स शॉप में लगी आग, लाखों का नुकसान

विज्ञापन
बजरिया स्थित इलेक्ट्रॉनिक शॉप में लगी आग - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
फोटो समाचार माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। नगर कोतवाली क्षेत्र के बजरिया स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान में बृहस्पतिवार को आग लग गई। बंद दुकान में आग लगने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंचे दमकल विभाग के कर्मचारियों ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दमकल कर्मियों के मुताबिक शार्ट सर्किट से आग लगने की संभावना जताई जा रही है। आग में लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। जानकारी के मुताबिक बजरिया में विक्रम मित्रा की विक्की इलेक्ट्रॉनिक्स के नाम से दुकान है। जिसमें टीवी फ्रिज, वॉशिंग मशीन आदि सामान बेचा जाता है। लॉक डाउन के दौरान दुकान बंद है। बृहस्पतिवार दोपहर करीब 12 बजे आसपास के लोगों ने देखा कि दुकान से धुआं निकल रहा है। इससे हड़कंप मच गया। आग लगने की सूचना मिलने पर दमकल विभाग से एक गाड़ी गाड़ी मौके पर पहुंची और दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट लग रहा है। छानबीन जारी है। वहीं, पीड़ित कारोबारी विक्रम मित्रा के मुताबिक आग की चपेट में आने से दुकान में रखा लाखों रुपए का इलेक्ट्रॉनिक सामान जलकर राख हो गया। दमकल कर्मियों का कहना है कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, नहीं तो आसपास की दुकानों में भी आग फैल सकती थी।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

इलेक्ट्रॉनिक्स शॉप में लगी आग को बुझाने में जुटे दमकल कर्मी - फोटो : AMAR UJALA
इलेक्ट्रॉनिक्स शॉप में लगी आग को बुझाने में जुटे दमकल कर्मी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें