फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब तस्करी में सिपाही समेत छह गिरफ्तार

विज्ञापन
NA - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
गाजियाबाद। गोपनीय सूचना के आधार पर कविनगर पुलिस ने शराब तस्करी के मामले में सिपाही सहित 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद हुई है। एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि आरोपी सिपाही रोहित बैंसला मुजफ्फरनगर पुलिस लाइन में तैनात है। मूल रूप से बागपत निवासी सिपाही साहिबाबाद में रहता है। सिपाही के खिलाफ कार्रवाई के लिए मुजफ्फरनगर एसएसपी को पत्र लिखा गया है। साथ ही शराब तस्करी में चार अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। एसएसपी ने बताया कि शराब तस्करी में आरक्षी रोहित बैंसला के अलावा पूठी मसूरी निवासी नरेंद्र यादव, बम्हैटा निवासी सतीश यादव, मिर्जापुर निवासी सलीम, ग्राम छाँबिला बंडा जिला सागर निवासी चौकीदार मुकेश अहिरवार तथा नेहरू नगर निवासी राजकुमार सरीन को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम, महामारी अधिनियम के तहत केस दर्ज कर जेल भेजा जा रहा है। एसएसपी ने बताया कि कविनगर पुलिस ने छापेमारी कर 98 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब व विभिन्न ब्रांड की अन्य 36 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है। आरोपियों के कब्जे से एक जीप, एक टाटा सफारी, स्विफ्ट डिजायर व एक ट्रक भी बरामद हुआ है।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

NA - फोटो : AMAR UJALA
NA
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें