फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलभराव बना जानलेवा: बारिश के बाद पानी में दौड़ा करंट, मध्य प्रदेश के बबलू की इंदिरापुरम में दर्दनाक मौत

Thu, 09 Jul 2026 07:14 PM IST
विकास कुमार माई सिटी रिपोर्टर, इंदिरापुरम।

सार

एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि मृतक बबलू उर्फ नरेंद्र मूल रूप से मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के बड़ा महवा अंजनौर गांव का निवासी था। वह यहां ज्ञानखंड की एक सोसायटी में साफ-सफाई का काम करता था।
विज्ञापन
मृतक बबलू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के ज्ञानखंड-1 स्थित पार्क नंबर 1 में बृहस्पतिवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया। भारी बारिश के बाद पार्क में हुए जलभराव के कारण अचानक करंट दौड़ गया। इसकी चपेट में आने से पास की ही एक सोसायटी में सफाई का काम करने वाले 25 वर्षीय युवक बबलू उर्फ नरेंद्र की मौत हो गई।

विज्ञापन

अस्पताल में डॉक्टर बोले- ये नहीं रहा
हादसे के बाद पार्क में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोग आनन-फानन में अचेत युवक को इलाज के लिए पास के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के छतरपुर का रहने वाला था बबलू
एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि मृतक बबलू उर्फ नरेंद्र मूल रूप से मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के बड़ा महवा अंजनौर गांव का निवासी था। वह यहां ज्ञानखंड की एक सोसायटी में साफ-सफाई का काम करता था। 9 जुलाई की दोपहर वह पार्क नंबर 1 के पास स्थित एक ट्रांसफॉर्मर के नीचे खड़ा था, तभी जलभराव के कारण वह करंट की चपेट में आ गया। शुरुआती जांच में सामने आया है कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को मोर्चरी भिजवा दिया है और पोस्टमार्टम के बाद इसे परिजनों को सौंपा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें