फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: बारिश के दौरान नाली में बह गई तीन साल की बच्ची, हुई दर्दनाक मौत; घर के बाहर खेलते-खेलते हुआ हादसा

Thu, 09 Jul 2026 06:21 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद

सार

परिजनों ने बच्ची को नाली के पानी में गिरते और डूबते हुए देख लिया था। उन्होंने तुरंत ही उसे बचाने का प्रयास किया और नाली के तेज बहाव में उसकी तलाश शुरू कर दी। लेकिन बारिश के कारण पानी का बहाव इतना तेज था कि जब तक बच्ची को पानी से बाहर निकाला जा सका, तब तक काफी देर हो चुकी थी और मासूम पल्लवी ने दम तोड़ दिया था। 
विज्ञापन
नाली में डूबने से तीन साल की बच्ची की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद स्थित विजयनगर थाना क्षेत्र की सर्वोदय कॉलोनी में बृहस्पतिवार शाम को एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया। यहां भारी बारिश के दौरान जलभराव के चलते एक तीन वर्षीय मासूम बच्ची की नाली के तेज बहाव में डूबने से मौत हो गई। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में शोक और मातम का माहौल है।

विज्ञापन


 

घर के बाहर खेल रही थी पल्लवी
मृतक बच्ची की पहचान पल्लवी (3) पुत्री सुमित के रूप में हुई है। पुलिस क्षेत्राधिकारी (एसीपी) ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि यह हादसा बृहस्पतिवार की शाम करीब चार बजे हुआ। उस वक्त इलाके में तेज बारिश हो रही थी और चारों तरफ पानी भरा हुआ था। मासूम पल्लवी घर के बाहर खेल रही थी, तभी अचानक उसका पैर फिसल गया और वह घर के पास ही बनी गहरी नाली में जा गिरी।
विज्ञापन

तेज बहाव के कारण न बचा सका कोई
परिजनों ने बच्ची को नाली के पानी में गिरते और डूबते हुए देख लिया था। उन्होंने तुरंत ही उसे बचाने का प्रयास किया और नाली के तेज बहाव में उसकी तलाश शुरू कर दी। लेकिन बारिश के कारण पानी का बहाव इतना तेज था कि जब तक बच्ची को पानी से बाहर निकाला जा सका, तब तक काफी देर हो चुकी थी और मासूम पल्लवी ने दम तोड़ दिया था। इस हादसे ने एक बार फिर बारिश के दौरान जलभराव और खुले नालों से होने वाले खतरों को उजागर कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें