अस्पताल में डॉक्टर बोले- ये नहीं रहा
हादसे के बाद पार्क में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोग आनन-फानन में अचेत युवक को इलाज के लिए पास के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
मध्य प्रदेश के छतरपुर का रहने वाला था बबलू
एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि मृतक बबलू उर्फ नरेंद्र मूल रूप से मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के बड़ा महवा अंजनौर गांव का निवासी था। वह यहां ज्ञानखंड की एक सोसायटी में साफ-सफाई का काम करता था। 9 जुलाई की दोपहर वह पार्क नंबर 1 के पास स्थित एक ट्रांसफॉर्मर के नीचे खड़ा था, तभी जलभराव के कारण वह करंट की चपेट में आ गया। शुरुआती जांच में सामने आया है कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को मोर्चरी भिजवा दिया है और पोस्टमार्टम के बाद इसे परिजनों को सौंपा जाएगा।