फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: चेकिंग अभियान में 55 घरों में पकड़ी गई बिजली चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। बिजली चोरी रोकने और बकाया वसूली के लिए ऊर्जा निगम की टीम बृहस्पतिवार सुबह ही सड़कों पर उतर गई। शहर के तीनों जोन में 12 टीमों ने वृहद चेकिंग अभियान चलाया। जिसमें 55 घरों में बिजली चोरी पकड़ी गई। शहर के संवेदनशील इलाकों के साथ ही गांवों में भी अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस की टीम भी मौजूद रही। 25 से अधिक लोगों पर बिजली चोरी की एफआईआर दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

जोन एक के अधीक्षण अभियंता एके सिंह ने बताया कि शहर में लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। कई स्थानों पर बिजली का बिल बकाया होने पर कनेक्शन काटा गया। सुबह करीब छह बजे मिर्जापुर और प्रताप विहार में चेकिंग के दौरान तीन जगह चोरी पकड़ी गई। इसमें से एक ने मीटर में छेड़छाड़ की थी। वहीं, दो ने तार डाल रखा था। तीनों पर कार्रवाई की गई है।
जोन दो के मुख्य अभियंता नरेश भारती ने बताया कि कलछीना, जलालाबाद, फरीदनगर में लगातार बिजली चोरी की सूचना मिलती रहती है। घनी आबादी के कारण कई बार वहां टीम को लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। ऐसे में यहां पुलिस बल के साथ लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। गुरुवार को चेकिंग के दौरान करीब 35 जगहों पर चोरी पकड़ी गई। जिसमें कुछ के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराया गया। जोन तीन में करीब 12 स्थानों पर बिजली चोरी पकड़ी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें