फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: 10 घंटे गुल रही 13 गांवों की बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। निवाड़ी कस्बा क्षेत्र में बुधवार रात फॉल्ट आने से 13 से अधिक गांवों की विद्युत आपूर्ति लगभग 10 घंटे तक बाधित रही। इससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

निवाड़ी के विद्युत उपकेंद्र से क्षेत्र के 13 से अधिक गांवोें में आपूर्ति होती है। बुधवार रात करीब आठ बजे निवाड़ी के अलावा गांव सुहाना, खिदौड़ा, भनेड़ा, पैंगा, सालेनगर, नंगला आक्खू, पूठरी समेत 13 गांवों की विद्युत आपूर्ति बंद हो गई। काफी देर तक जब आपूर्ति सुचारू नहीं हुई तो ग्रामीणों ने विद्युत उपकेंद्र पर संपर्क किया।
ऊर्जा कर्मचारियों ने लाइन में फॉल्ट होने की जानकारी दी। ग्रामीणों के काफी अनुरोध के बाद भी फॉल्ट ठीक नहीं किया गया। सुबह लगभग छह बजे आपूर्ति सुचारू हुई। पूरी रात विद्युत आपूर्ति ठप रहने से ग्रामीण परेशान हो गए। अवर अभियंता ने बताया कि जानकारी मिलने पर फॉल्ट ठीक कर विद्युत आपूर्ति सुचारू कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें