फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: स्टार्ट करते ही इलेक्ट्रिक स्कूटी में लगी आग, मची अफरा-तफरी

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। राकेश मार्ग स्थित गुलमोहर एन्क्लेव सोसायटी में शुक्रवार सुबह स्टार्ट करते ही इलेक्ट्रिक स्कूटी में आग लग गई। आग लगने के बाद स्कूटी की बैटरी तेज धमाके के साथ फट गई। इससे लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन


एम-1/513 निवासी गिरीश मित्तल सुबह कार्यालय जाने के लिए सी-1 टावर की पार्किंग में लगी स्कूटी के पास पहुंचे। जैसे ही उन्होंने स्कूटी में चाबी लगाकर उसे स्टार्ट करने का प्रयास किया, उसमें अचानक आग लग गई। देखते ही देखते तेज धमाके के साथ बैटरी भी फट गई। घटना की सूचना मिलते ही रेजीडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए) कार्यालय से राहुल त्यागी, प्लंबर अजय, अर्जुन और अमित तत्काल मौके पर पहुंचे।
उनके साथ सोसाइटी के सुरक्षा गार्डों ने भी पूरी तत्परता और मेहनत से आग बुुझा दी। धुआं सी-1 टावर के कई फ्लैटों में भर गया। कई निवासी एहतियातन अपने घरों से बाहर निकल आए। पार्किंग क्षेत्र में खड़े अन्य वाहनों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। निवासियों ने जिलाधिकारी, गाजियाबाद विकास प्राधिकरण, अग्निशमन विभाग और विद्युत विभाग से एनओसी और सुरक्षा मानकों की जांच करने की मांग की है।
विज्ञापन

एओए सचिव एके दोहरे ने बताया कि जो लोग ईवी वाहन ले रहे हैं, वह कोई सूचना नहीं दे रहे हैं। किसी विभाग से कोई गाइडलाइन भी नहीं मिली है। हमने ऐसे वाहन मालिकों को नोटिस जारी का विद्युत विभाग के नियमों का पालन करने को कहा है। इस संबंध में विद्युत विभाग से भी गाइडलाइन की सूचना मांगी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें