फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: बुजुर्ग महिला के मुंह पर नशीला तौलिया फेंककर नकदी और गहने लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। सीकरी खुर्द मार्ग पर मंगलवार दोपहर 70 वर्षीय बुजुर्ग कमलेश देवी के मुंह पर लुटेरों ने रसायन लगा तौलिया फेंककर दस हजार रुपये की नगदी और कानों के कुंडल व पाजेब लूट ली। वह बिजली का बिल जमा करने के बाद अधिशासी अभियंता के कार्यालय से लौट रहीं थीं। तौलिये में लगे रसायन के कारण कमलेश बेसुध हो गईं। राहगीरों ने उनके मुंह पर पानी का छिड़का दिया, तब जाकर वह होश में आईं। बुजुर्ग ने महामाया चौकी पर घटना की तहरीर दी है।
विज्ञापन

कस्बा पतला की रहने वाली कमलेश देवी ने बताया कि बीते दिनों उनके घर पर विद्युत विभाग ने कार्रवाई की थी। कार्रवाई का निस्तारण और कुछ रकम जमा करने के लिए वह मंगलवार को नगर के सीकरी खुर्द मार्ग स्थित अधिशासी अभियंता के कार्यालय पर गई थीं। दोपहर के समय कमलेश देवी वहां से पैदल ही लौट रही थीं। आरोप है कि तभी एक युवक कमलेश देवी का पीछा करने लगा। थोड़ी दूर चलने के बाद आरोपी का एक अन्य साथी भी झाड़ियों से निकलकर पीछा करने लगा। आरोपियों ने बुजुर्ग को बातों में उलझा लिया और मौका देखकर उनके मुंह पर रसायन लगा तौलिया फेंक दिया। इसके बाद कमलेश देवी अचेत हो गईं। अचेत अवस्था में आरोपी उनकी जेब से दस हजार रुपये की नगदी और कानों से सोने के कुंडल व चांदी के पाजेब लूट कर भाग गए। राहगीरों ने वृद्धा को अचेत देखा तो पानी डाला। होश में आने पर वृद्धा कमलेश देवी ने आप बीती बताई। एसीपी मोदीनगर अमित सक्सेना का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें