फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: आठवें फ्लोर से गिरी बुजुर्ग महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। ऑक्सी होम्स सोसायटी के ए-टावर में आठवें फ्लोर की बालकनी से संदिग्ध हालात में गिरकर 65 वर्षीय महिला की मौत हो गई। महिला का शव पहली मंजिल पर एक फ्लैट की बालकनी में मिला। किसी के गिरने की आवाज सुनकर वहां रह रहे लोगों और सुरक्षा गार्डों ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


सोसायटी के ए-टावर में आठवें फ्लोर पर फ्लैट संख्या- 802 में मोनिका सेठी (65) अपने बेटे आदित्य और अंकित व पुत्रवधू के साथ रहती थीं। पुलिस ने बताया कि सुबह करीब 11 बजे सूचना मिली कि पहली मंजिल पर एक फ्लैट की बालकनी में बुजुर्ग महिला खून से लथपथ पड़ी हैं। एसीपी शालीमार गार्डन अपनी टीम के साथ वहां पहुंचे। वहां बुजुर्ग महिला की पहचान मोनिका सेठी के रूप में हुई। पुलिस का कहना है कि संदिग्ध हालात में आठवें फ्लोर से गिरकर महिला की मौके पर ही मौत हो गई। प्राथमिक जांच में पाया गया कि उनके पति दीपक सेठी की 17 फरवरी 2024 को बीमारी के कारण मृत्यु हो गई थी। उसके बाद से वह मानसिक रूप से काफी परेशान रहने लगी थीं। दोनों बेटे उनका इलाज भी करा रहे थे। घटना के दौरान दोनों बेटे बाहर गए थे, जबकि पुत्रवधू घर में पूजा कर रही थीं। पुलिस ने महिला के बेटे आदित्य और अंकित को बुलाया और घटनास्थल के आसपास जांच की।
एसीपी शालीमार गार्डन सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि मोनिका सेठी डिप्रेशन में थीं। सूचना मिलने पर टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य और अन्य तथ्यों के आधार पर जांच कर रही है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। परिवार की ओर से भी कोई शिकायत नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें