फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: वृद्धा ने बेटी,दामाद समेत चार पर लगाया 2.38 करोड़ रुपये हड़पने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। नगर की कृष्णाकुंज कॉलोनी निवासी वृद्धा उषा त्यागी ने बेटी, दामाद समेत चार लोगों पर 2.38 करोड़ रूपये हड़पने का आरोप लगाया है। उषा त्यागी ने अपने बीमार बेटे के इलाज के लिए कृषि भूमि बेचकर यह रकम जुटाई थी। उन्होंने समाधान दिवस में जिलाधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपकर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

72 वर्षीय उषा त्यागी के अनुसार उनके पति सुशील त्यागी का अप्रैल 2020 में निधन हो गया था। पति की मौत के बाद लगभग छह बीघा कृषि भूमि उनके और बेटे सचिन त्यागी के नाम हो गई थी। बेटा सचिन पिछले पांच साल से बीमार है और उसे लिवर ट्रांसप्लांट की जरूरत है। ऊषा त्यागी ने बेटे के इलाज और लिवर ट्रांसप्लांट के लिए गांव की सारी जमीन बेच दी। उन्होंने जमीन बिक्री से मिले 2 करोड़ 38 लाख रुपये मोदीनगर स्थित बैंक में जमा करा दिए थे। आरोप है कि बेटी, दामाद पोती और पोते ने रकम हड़पने के लिए साजिश रची और दिसंबर 2025 में धोखे से रकम एक अन्य खाते में ट्रांसफर करवा ली। आरोपियों ने मौके का फायदा उठाकर खाते से सारी रकम निकाल ली। आरोप है कि उन्होंने पुलिस से मामले की शिकायत की मगर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। उपजिलाधिकारी कोमल पंवार ने जांच कराकर कार्रवाई का भरोसा दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें