फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: बुजुर्ग नेम सिंह के सिर में गुम चोट की हुई पुष्टि

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। शालीमार गार्डन थानाक्षेत्र की डीएलएफ कॉलोनी स्थित फ्लैट में मिले दो बुजुर्ग नेमसिंह और राकेश शर्मा की मौत का कारण अभी तक पुष्ट नहीं हो पाया है। हालांकि नेम सिंह की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर के आंतरिक हिस्से में चोट की बात सामने आई है। दोनों का विसरा सुरक्षित रखा गया है। वहीं बुजुर्ग राकेश शर्मा के परिवार की तलाश के लिए पुलिस ने दो टीमों का गठन किया है।
विज्ञापन


एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बुजुर्ग राकेश शर्मा के परिवार का कोई सुराग नहीं मिला है। दो टीमें बनाई गई हैं जो उनके परिवार की तलाश कर रही हैं। बताया कि नेम सिंह के सिर में अंदरूनी गुम चोट की बात पता चली है। लेकिन इसे मौत की वजह नहीं माना जा सकता। शराब के नशे में गिरने पर भी चोट लगने की आशंका है। एसीपी ने बताया कि राकेश शर्मा के परिजनों का पता अगर नहीं चलता है तब पुलिस ही शव का अंतिम संस्कार करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें