फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: दुकान से घर लौट रहे बुजुर्ग को ट्रक ने मारी टक्कर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। इंदिरापुरम थानाक्षेत्र के वसुंधरा सेक्टर पांच निवासी हरिहर प्रसाद (82) 13 जनवरी की रात ट्रक की चपेट में आ गए। हादसे में घायल बुजुर्ग की इलाज के दौरान नरेंद्र मोहन अस्पताल में मौत हो गई। बुजुर्ग के बेटे सुभाष चंद्र की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ 15 जनवरी को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन


दर्ज मामले में सुभाष चंद्र ने बताया कि मंगलवार रात करीब 11 बजे उनके पिता नरेंद्र मोहन अस्पताल के पास संचालित दुकान बंद करके घर लौट रहे थे। इस दाैरान हादसा हो गया। वहीं आरोपी चालक वाहन को छोड़ कर मौके से भाग गया। एसीपी साहिबाबाद श्वेता यादव ने बताया कि ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। चालक को ट्रेस किया जा रहा है, जल्द ही गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें