फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: शेयर ट्रेडिंग का झांसा देकर बुजुर्ग से ठगे 30 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। साइबर ठगों ने राजनगर एक्सटेंशन की ओरा कायमेरा सोसायटी में रहने वाले हरिविलास सिंह (64) को शेयर ट्रेडिंग में मोटे मुनाफे का झांसा देकर 30 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित ने साइबर थाने में केस दर्ज कराया।
विज्ञापन

एडीसीपी अपराध पीयूष कुमार सिंह ने बताया कि हरिविलास सिंह के मुताबिक उन्होंने जिरोधा एप पर शेयर बाजार में निवेश कर कुछ बचत की थी। उन्होंने इस धनराशि को निकालने के लिए गूगल सर्च कर जानकारी चाही।
बताया कि 21 जनवरी 2025 को अनजान व्यक्ति का कॉल आया। इसके बाद उन्हें प्राइम वेल्थ एडवायजर-91 व्हाट्सएप ग्रुप से जोड़ा गया।
जहां ईपीक्यूसी एप डाउनलोड कराकर निवेश का दबाव बनाया गया। पीड़ित ने 23 जनवरी से 24 मार्च 2026 तक रुपये निवेश किए। पीड़ित ने शेयर ट्रेडिंग के मोबाइल फोन एप की बाबत जानकारी जुटाई तो वह फर्जी निकला। इसके बाद उन्होंने शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें