फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: प्लॉट में गाड़ी पार्क करने पर बुजुर्ग को किया लहूलुहान

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। लिंकरोड थानाक्षेत्र के सूर्य नगर ए-ब्लॉक निवासी 62 वर्षीय सुरेश कुमार मित्तल को पार्किंग विवाद में पीटकर कुछ लोगों ने लहूलुहान कर दिया। झगड़ा फ्लैट के पास खाली पड़े प्लॉट में गाड़ी पार्क करने पर हुआ था। घायल बुजुर्ग की तहरीर पर पुलिस ने सोसायटी के ही रहने वाले रोहित मल्होत्रा और सौरभ समेत पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की।
विज्ञापन


दर्ज मामले में सुरेश कुमार मित्तल ने बताया कि वह एक माह पहले ही ए-ब्लॉक में रहने आए हैं। फ्लैट के पास वाले प्लॉट में सोसायटी के लोग गाड़ी खड़ी करते हैं। 20 फरवरी की रात जगह न होने की वजह से उन्होंने भी प्लॉट में कार पार्क कर दी थी। देर रात करीब 11 बजे रोहित और सौरभ अपने साथियों के साथ उनके घर पहुंचे और विवाद शुरू कर दिया। गाली-गलौज करने करने लगे। विरोध करने आरोपी हमलावर हो गए और सिर में धारदार हथियार से हमला कर दिया। परिजनों की सूचना पर तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची और रोहित व सौरभ को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने मारपीट की बात स्वीकार की है। एसीपी साहिबाबाद श्वेता यादव ने बताया कि वीडियो व सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर अन्य की पहचान की जा रही है, जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें