फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: कार सवारों ने बुजुर्ग को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। नंदग्राम थाना क्षेत्र स्थित राजनगर एक्सटेंशन की एक सोसायटी में कुछ लोगों ने बुजुर्ग की रास्ते से वाहन हटाने की कहने पर गाली गलौज करते हुए पिटाई कर दी। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस से शिकायत की है।
विज्ञापन


राजनगर एक्सटेंशन स्थित एक सोसायटी में रहने वाले मनोज कुमार शर्मा (62) ने वाहन संख्या के आधार पर चार से पांच युवकों के खिलाफ नंदग्राम थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि 8 नवंबर की रात लगभग 11:30 बजे जब वह अपनी गाड़ी से सोसायटी में प्रवेश कर रहे थे, तभी बोलेरो कार सवार युवक रास्ते में फोटो खींच रहे थे। कुछ देर इंतजार करने के बाद जब उन्होंने रास्ते से कार हटाने के लिए कहा तो आरोपी उनको गालियां देने लगे। विरोध करने पर गाड़ी से बाहर खींचकर उनकी पिटाई कर दी और धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया। एसीपी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें