फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: ढाई वर्षीय बच्ची को टॉफी दिलाने के बहाने ले गया बुजुर्ग मजदूर, किया दुष्कर्म

विज्ञापन
बच्ची से दुष्कर्म का आरोपी।
विज्ञापन
गाजियाबाद। सिद्धार्थ विहार में ढाई वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप 60 वर्षीय मजदूर पर है। आरोप है कि घर के बाहर अन्य बच्चों के साथ खेल रही मासूम को आरोपी टॉफी दिलाने के बहाने साथ ले गया था। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर पास में ही मौजूद चौकीदार मौके पर पहुंचा और शोर मचा दिया। इसके बाद आसपास के लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। बच्ची को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

एसीपी नगर कोतवाली उपासना पांडेय ने बताया कि घटना विजयनगर थाना क्षेत्र की है। शनिवार सुबह बच्ची के पिता मजदूरी के लिए गए थे, जबकि मां घरों में काम करने गई थीं। दंपती की तीनों बेटियां मौसी की निगरानी में थीं। ढाई वर्षीय मासूम अपनी बहनों और अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी। इसी दौरान निर्माणाधीन सोसायटी में काम करने वाला मजदूर जयराम वहां पहुंचा और बच्ची को गोद में उठाकर ले गया।
आरोप है कि आरोपी बच्ची को निर्माणाधीन सोसायटी के पीछे झाड़ियों में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची की चीख-पुकार सुनकर सोसायटी का चौकीदार मौके पर पहुंच गया। आरोपी की हरकत देखकर उसने शोर मचाया। इसके बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बच्ची को आरोपी के चंगुल से छुड़ाकर उसे पकड़ लिया।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर बच्ची के माता-पिता भी मौके पर पहुंच गए और डायल-112 पर सूचना दी। मौके पर पहुंची जल निगम चौकी पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। परिजनों के साथ आक्रोशित लोग भी चौकी पहुंचे और आरोपी के एनकाउंटर की मांग करने लगे। इसके बाद पुलिस आरोपी को थाने ले गई और सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया।

चार संतानों का पिता है आरोपी
एसीपी के अनुसार, आरोपी जयराम हिंडन नदी के पास झुग्गी में रहता है और मूल रूप से बिहार के बेगूसराय जिले के अमरपुर का निवासी है। आरोपी चार संतानों का पिता है, जिनमें तीन बेटियां और एक बेटा शामिल हैं। उसके नाती-पोते भी हैं। पुलिस के अनुसार, घटना के दौरान उसने बच्ची का मुंह बंद करने का प्रयास भी किया।

करना चाहता था हत्या
पुलिस की पूछताछ में आरोपी की क्रूरता भी सामने आई है। आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने बच्ची की हत्या करने का मन बना लिया था, लेकिन इससे पहले चौकीदार पहुंच गया। इसके बाद वह वहां से भागने का प्रयास करने लगा।
-
हालत खतरे से बाहर, लेकिन सहमी हुई है बच्ची
डीसीपी सिटी धवल जायसवाल ने बताया कि मेडिकल में बच्ची से दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। पीड़ित मां की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है, उसे जेल भेजा जा रहा है। उन्होंने बताया कि बच्ची की हालत अब खतरे से बाहर है। हालांकि, वह अभी सहमी हुई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें