फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: पटाखा फोड़ते समय आठ वर्षीय बच्चा झुलसा, भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

गाजियाबाद। पटेलनगर के ऊदल नगर में शनिवार सुबह पटाखा फोड़ते समय आठ वर्षीय बच्चा मानव झुलस गया। बच्चे को गंभीर हालत में परिजन एमएमजी अस्पताल की इमरजेंसी में लेकर पहुंचे। इमरजेंसी में भर्ती कर बच्चे का इलाज किया जा रहा है। तीन दिन में पटाखा फोड़ने के दौरान झुलसने से अब तक 15 लोग इमरजेंसी में पहुंचे हैं। इनमें से अधिकांश को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। संयुक्त अस्पताल में झुलसने के 10 केस पहुंचे हैं।
विज्ञापन

जिला एमएमजी अस्पताल के सीएमएस डाॅ.राकेश कुमार सिंह ने बताया कि ऊदलनगर निवासी अरुण ने बताया कि उनका बेटा मानव सुबह घर वालों के चुपके से पटाखे फोड़ रहा था। पटाखा उसके हाथ में जल गया था। इससे उसके दोनों हाथ व पैर बुरी तरह से झुलस गए। बर्न वार्ड में भर्ती मानव का इलाज सर्जन डॉ. महेन्द्र वर्मा की देखरेख में चल रहा है। वहीं शंकर विहार लालकुआं के रहने वाले 33 वर्षीय कुलदीप कुमार वर्मा को भी आतिशबाजी के समय झुलसने पर इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है। सीएमएस का कहना है कि पटाखा फोड़ते समय इस बार बहुत कम लोग झुलसने पर इमरजेंसी में पहुंचे। पिछले साल 50 से अधिक लोग भर्ती हुए थे। दोनों अस्पतालों की ओपीडी में आतिशबाजी और वायु प्रदूषण के कारण आंखों में जलन की शिकायत लेकर पचास से अधिक मरीज पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें