फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: आयात-निर्यात कंपनी के गोदाम पर कब्जे के आरोप में आठ पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
खोड़ा। इंदिरापुरम थानाक्षेत्र के एटीएस एडवांटेज सोसायटी निवासी अजय कुमार गुप्ता ने एक महिला समेत आठ लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। उन्होंने संपत्ति के फर्जी दस्तावेज तैयार कर कब्जा करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि सभी ने 13 अगस्त 2024 को उनकी कंपनी के गोदाम पर कब्जा कर डेढ़ करोड़ रुपये की मशीनें निकाल लीं। वहीं, पुलिस पर कार्रवाई न करने का भी आरोप लगाया है। मामले में 30 सितंबर की रात कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


दर्ज मुकदमे में अजय कुमार गुप्ता ने बताया कि ईजी बैंक प्राइवेट लिमिटेड नामक कंपनी के वह निदेशक हैं। वर्ष 2009 से कंपनी का संचालन कर रहे हैं। उनकी कंपनी देशी-विदेशी खाद्य उपकरण व मशीनों के आयात-निर्यात का व्यापार करती है। इसका मुख्य कार्यालय नोएडा सेक्टर-63 में है और गोदाम खोड़ा थानाक्षेत्र में। आरोप है कि 13 अगस्त 2024 को दिल्ली के जनकपुरी निवासी पवन, विकासपुरी के राजेंद्र कुमार गोयल, ग्रेटर नोएडा के विक्रम झिंगन, हाथरस निवासी हरेंद्र सिंह व पृथ्वी सिंह, आगरा के किरावली निवासी इकबाल कुरैशी, विजयनगर निवासी समीरूद्दीन और उनकी पत्नी हुस्नबानो उनके गोदाम पर लाठी-डंडे लेकर पहुंचे। यहां जबरन ताला तोड़कर अंदर दाखिल हुए और वहां रखी करीब डेढ़ करोड़ रुपये की मशीनें भी ले गए। यहां तक कि जब उनकी पत्नी ने पहुंचकर विरोध किया तब आरोपियों ने मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी भी दे डाली। साथ ही उन्होंने संपत्ति के फर्जी दस्तावेज तैयार कर कब्जा करने का आरोप लगाया है। उन्होंने 14 अगस्त को पुलिस से शिकायत की लेकिन आरोप है कि पुलिस जांच की बात कहकर मामले को टालती रही और कार्रवाई नहीं की। इसके बाद पीड़ित ने कोर्ट में गुहार लगाई। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें