फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लालू के समधी पर ईडी का शिकंजा: सपा नेता जितेंद्र यादव के गाजियाबाद आवास पर ईडी की रेड, सभी मोबाइल बंद

Fri, 10 Mar 2023 01:07 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

ईडी की टीम सुबह आठ बजे से जितेंद्र यादव के आवास पर डेरा डाले हुए है। टीम अभी अंदर अपनी कार्रवाई कर रही है। सभी के मोबाइल बंद करा दिए गए हैं।
विज्ञापन
जितेंद्र यादव के घर ईडी की रेड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लालू यादव के बाद उनके समधी और सपा नेता जितेंद्र यादव पर भी प्रवर्तन निदेशालय ने शिकंजा कस लिया है। जानकारी के अनुसार जितेंद्र यादव के राजनगर स्थित आवास आर 15/15 पर ईडी की रेड जारी है।
विज्ञापन


ईडी की टीम सुबह आठ बजे से जितेंद्र यादव के आवास पर डेरा डाले हुए है। टीम अभी अंदर अपनी कार्रवाई कर रही है। सभी के मोबाइल बंद करा दिए गए हैं। किसी बाहरी व्यक्ति को अंदर जाने की इजाजत नहीं है।

लालू यादव के तमामत ठिकानों पर चल ही छापेमारी

राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव पर केंद्रीय जांच एजेंसियों का शिकंजा कसता जा रहा है। सीबीआई के बाद अब प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने लालू के परिवारवालों के दिल्ली और बिहार स्थित ठिकानों पर छापेमारी की है। इनमें लालू की तीन बेटियों और राजद के नेताओं के परिसर शामिल हैं। बताया गया है कि जमीन के बदले नौकरी केस में ईडी ने यह कार्रवाई की है।

ईडी ने लालू के जिन परिवारवालों के परिसरों पर छापे डाले हैं, उनमें उनकी बेटी रागिनी यादव, चंदा यादव और हेमा यादव का नाम शामिल है। इसके अलावा जमीन के बदले नौकरी और आईआरसीटीसी केस में भी ईडी की एक टीम लालू के करीबी अबु दुजाना के पटना, फुलवारी शरीफ, दिल्ली-एनसीआर, रांची और मुंबई परिसरों पर पहुंची।
विज्ञापन


गौरतलब है कि जमीन के बदले नौकरी मामले में मंगलवार को सीबीआई की एक टीम ने लालू प्रसाद यादव से पूछताछ की थी। सीबीआई की टीम ने लालू यादव से करीब पांच घंटे पूछताछ की। लंच से पहले दो घंटे से ज्यादा और इसके बाद करीब तीन घंटे तक टीम ने राजद सुप्रीमो से सवाल पूछे गए थे। वहीं, इसी मामले में सोमवार को लालू की पत्नी राबड़ी देवी से पटना स्थित उनके निवास में पूछताछ की गई थी। 

नौकरी के बदले जमीन घोटाला क्या है? 
  • रेल भर्ती से जुड़े एक और घोटाले का आरोप यूपीए सरकार में रेल मंत्री रहे पवन बंसल के भांजे विजय सिंगला पर भी लगा है।
  • मामले में भी सीबीआई ने विजय सिंगला समेत 10 के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। इस मामले में विजय सिंगला पर मनी लॉन्ड्रिंग का भी आरोप है।
  • 2004 से 2009 के बीच लालू प्रसाद यादव यूपीए सरकार में रेल मंत्री थे। आरोप है कि लालू के रेल मंत्री रहते हुए रेलवे भर्ती में घोटाला हुआ। कहा जा रहा है कि नौकरी लगवाने के बदले आवेदकों से जमीन और प्लॉट लिए गए।
  • सीबीआई ने इस मामले में जांच के बाद लालू प्रसाद यादव और उनकी बेटी मीसा भारती के खिलाफ मामला दर्ज किया। आरोप है कि जो जमीनें ली गईं वो राबड़ी देवी और मीसा भारती के नाम पर भी ली गईं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें