फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: डीजे पर नाचते फोटोग्राफर की दिल का दौरा पड़ने से गई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
डीजे पर नाचते फोटोग्राफर की दिल का दौरा पड़ने से गई जान
विज्ञापन

मोदीनगर। लक्ष्मीनगर कॉलोनी के रहने वाले फोटोग्राफर विनीत (30) डीजे पर नाचते-नाचते गिरे और देखते ही देखते दम निकल गया। डॉक्टर ने बताया कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा था। इसी से जिंदगी की डोर टूट गई। वह होली की छुट्टी मनाने के लिए घर आए थे। अगले महीने अप्रैल में उनकी शादी होनी थी।
दिनेश कुमार कश्यप के बेटे विनीत दिल्ली में फोटोग्राफी का काम करते थे। होली के दिन दोपहर बाद दोस्तों ने लक्ष्मीनगर में ही होली का कार्यक्त्रस्म रखा था। इसमें डीजे भी लगवाया था। सभी दोस्त होली के गीतों पर नाच रहे थे। विनीत भी उनके साथ ही थे। दोस्तों ने बताया कि नाचने के दौरान ही ऐसे लगा जैसे विनीत को चक्कर आया हो। वह तेजी से नीचे गिर पड़े। कुछ देर तक किसी ने ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन

उसके बाद उन्हें उठाकर कुर्सी पर बिठाया गया लेकिन वह अचेत अवस्था में पहुंच चुके थे। कुर्सी से गिर पड़े तो सब घबरा गए। उन्हें मोदीनगर के निजी चिकित्सक के पास ले जाया गया। चिकित्सक ने बताया कि उनकी मौत हो चुकी है। लक्षणों के आधार पर कहा कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा था। इसी से जान गई है। इसके बाद परिजन तसल्ली के लिए उन्हें मेरठ ले गए। वहां भी चिकित्सक ने मृत बताया।
विज्ञापन

लोग समझते रहे कि डांस का स्टेप है
विनीत को दिल का दौरा पड़ चुका था। वह डीजे फ्लोर पर गिर चुके थे। साथ में नाच रहे लोगों ने काफी देर तक ध्यान ही नहीं दिया। दोस्तों ने बताया कि उन्हें लगा कि इस तरह गिरना और पड़े रहना भी डांस का ही कोई स्टेप होगा। इस पर तो ध्यान ही नहीं गया कि नाचते हुए दिल का दौरा भी पड़ सकता है। वह कुछ देर तक हिला ही नहीं, तब ध्यान गया। तब तक देर हो चुकी थी। विनीत के पिता ने बताया कि उसकी शादी तय हो चुकी थी। एक-दो दिन में ही अप्रैल की कोई तारीख भी तय होने वाली थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें