फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने रोका ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे का काम

Wed, 14 Sep 2016 11:54 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
विज्ञापन
expressway - फोटो : Wikipedia
विज्ञापन
भीकनपुर गांव में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे के लिए अधिग्रहित भूमि के एक समान मुआवजे की मांग को लेकर बुधवार को किसानों ने एक पंचायत की। पंचायत के बाद किसानों ने ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे का काम रुकवा दिया। किसानों का कहना है कि जब तक मुआवजा तय नहीं होगा काम शुरू नहीं होने देंगे।
विज्ञापन


विकास संघर्ष समिति के सचिव सलेक भईया ने बताया कि बुधवार को भीकनपुर गांव में किसानों की पंचायत का आयोजन किया। पंचायत मं सोलह गांव के सैकड़ों किसानों ने भाग लिया। सलेक भईया ने बताया कि बुधवार को पंचायत के बाद किसानों ने ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे काम रुकवा दिया है।

बताया कि कुछ दिन पूर्व डीएम निधि केसरवानी के आश्वासन पर एक्सप्रेस वे का निर्माण कार्य शुरू करा दिया था लेकिन प्रशासन ने किसानों के मुआवजे की मांग पर सहानुभूति पूर्वक विचार नहीं किया। इसके चलते किसानों में प्रशासन के प्रति रोष है। उन्होंने बताया कि एक्सप्रेस वे का काम रोकने के लिए 31 सदस्यीय कमेटी गठित की गई है।
विज्ञापन


आगामी 25 सितंबर को किसानों की पंचायत मढ़ियाला में होगी। पंचायत में निर्णय हुआ कि जब तक एक समान मुआवजे की मांग पूरी नहीं तो एक्सप्रेस वे का काम होने नहीं दिया जाएगा। पंचायत की अध्यक्षता यादराम शर्मा और संचालन शिवराज त्यागी ने किया।

मनोज नागर, ललित शर्मा, देवेंद्र नागर, राजवीर प्रधान, वेदप्रकाश, विक्रम त्यागी, सतपाल खारी, आजाद प्रमुख, कृष्णपाल, लोकेंद्र, बालिस्टर त्यागी, भगवानदास, जगवीर सिंह, सीताराम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें