गाज़ियाबाद। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता केंद्रीय राज्य मंत्री रामदास आठवले ने कहा कि मोदी सरकार का ईज ऑफ डूइंग बिजनेस मॉडल व्यापारियों को मजबूत आधार दे रहा है। मोदी सरकार का उद्देश्य व्यापारी हित और आर्थिक विकास को राष्ट्रीय शक्ति बनाना है।
मंगलवार को राजनगर स्थित केडबल्यू दिल्ली 6 मॉल में पहुंचे केंद्रीय मंत्री ने यह बातें कही। कहा कि केंद्र सरकार का लक्ष्य भारत को विश्व का प्रमुख व्यापारिक केंद्र बनाना है, और इसी दिशा में नीतियों ने उद्यमिता और निवेश को अभूतपूर्व गति दी है।
इस अवसर पर केडबल्यू ग्रुप के निदेशक पंकज कुमार जैन ने मॉल के विकास कार्य, व्यापार विस्तार व रोजगार सृजन के प्रयासों की विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर पंकज कुमार जैन ने कहा हमारा उद्देश्य क्षेत्र को विश्वस्तरीय व्यापारिक और रोजगार केंद्र के रूप में विकसित करना है। सरकार की नीतियों से उद्योग जगत में विश्वास और अवसर दोनों बढ़े हैंं। इसका प्रत्यक्ष उदाहरण यह मॉल है।