फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नामांकन से पहले हर प्रत्याशी को खुलवाना होगा नया बैंक खाता

Sun, 08 Jan 2017 09:59 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
बैंक अकाउंट - फोटो : demo pic
विज्ञापन
चुनाव लड़ने से पहले प्रत्येक प्रत्याशी को बैंक में अपना नया एकाउंट खुलवाना होगा। जिला निर्वाचन अधिकारी निधि केसरवानी ने इस बात आदेश जारी कर दिया है। रविवार को कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक के बाद उन्होंने इस बाबत आदेश जारी किया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव लड़ने वाले हर प्रत्याशी 16 जनवरी तक किसी भी बैंक अथवा डाकघर में अपना नया एकाउंट अवश्य खुलवा लें। 17 जनवरी से नामांकन प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। प्रत्याशियों को अपने नामांकन पत्र के साथ नए खुलवाए गए बैंक एकाउंट की भी जानकारी देनी होगी।

निधि केसरवानी ने यह भी बताया कि इस बाद चुनाव आयोग ने प्रत्येक उम्मीदवार के लिए खर्च की सीमा 28 लाख निर्धारित की है। चुनाव संबंधी सभी खर्चों का भुगतान इसी बैंक एकाउंट से करना आवश्यक है।
विज्ञापन


अन्य किसी भी बैंक एकाउंट से कोई भी प्रत्याशी अपने चुनाव खर्च का भुगतान नहीं कर सकेगा। निर्वाचन संबंधी प्रत्येक देयता सिर्फ इसी एकाउंट से किया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें