दिल्ली-मेरठ मार्ग पर गंगनहर पुल के पास अनियंत्रित होकर एक ई-रिक्शा पलट गया। हादसे में पांच लोग घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
गुरुवार दोपहर करीब एक बजे एक ई-रिक्शा सवारी लेकर जलालाबाद की ओर से मुरादनगर जा रहा था। जब वह गंगनहर के पुराने पुल से दिल्ली-मेरठ मार्ग की ओर जा रहे थे तो इसी बीच ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। ई-रिक्शा पलटे ही सवारियों में चीख-पुकार मच गई। मौके पर पहुंचे राहगीरों ने किसी तरह ई-रिक्शा को सीधा करके सवारियों को बाहर निकाला। सभी को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद भी सभी छुट्टी दे दी गई।