डीसीपी सिटी धवल जायसवाल के मुताबिक तीन जुलाई को राजनगर एक्सटेंशन निवासी बुजुर्ग महिपाल बिष्ट से बीमा पॉलिसी में लाभ देने के नाम पर 36 लाख रुपए की ठगी की थी। पकड़े गए तीन आरोपी पूर्व में नोएडा के बीमा क्षेत्र से जुड़े काल सेंटर में काम कर चुके हैं।
साइबर क्राइम पुलिस ने मैच्योर पॉलिसी की धनराशि से बिटकॉइन में निवेश कर चार गुना धनराशि दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनमें तीन साइबर ठग और दो ऐसे सदस्य हैं जिनके खाते में ठगी की धनराशि ट्रांसफर की जाती है।
विज्ञापन
डीसीपी सिटी धवल जायसवाल के मुताबिक तीन जुलाई को राजनगर एक्सटेंशन निवासी बुजुर्ग महिपाल बिष्ट से बीमा पॉलिसी में लाभ देने के नाम पर 36 लाख रुपए की ठगी की थी। पकड़े गए तीन आरोपी पूर्व में नोएडा के बीमा क्षेत्र से जुड़े काल सेंटर में काम कर चुके हैं। वहीं से बीमा कंपनियों का डाटा चोरी कर लिया। इंदिरापुरम स्थित मकान में यह गिरोह संचालित था। पूछताछ में आरोपियों ने तीन लोगों से 44 लाख रुपए की ठगी की तीन घटनाओं को उजागर किया है।