फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: कार की टक्कर से घायल ई-रिक्शा चालक ने तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। दिल्ली-मेरठ मार्ग स्थित गांव सीकरी कलां के समीप सोमवार दोपहर कार की टक्कर से घायल हुए ई-रिक्शा चालक राजीव कुमार ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी कार चालक मेरठ निवासी विवेक कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

जनपद चंदौसी के थाना साहबगंज निवासी राजीव कुमार मोदीनगर के सौंदा मार्ग पर परिवार समेत किराये के मकान में रहते थे। वह ई-रिक्शा चलाते थे। सोमवार दोपहर वह सवारी लेकर मोदीनगर की तरफ आ रहे थे। सीकरी कलां के समीप पीछे से आई तेज रफ्तार कार ने पहले एक अन्य कार और फिर राजीव के ई-रिक्शा को टक्कर मार दी।
हादसे में राजीव कुमार और ई-रिक्शा में सवार हिमांशी चौधरी व उनकी बेटी भाव्या चौधरी घायल हो गए थे। गंभीर हालत में तीनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां सोमवार रात राजीव की मौत हो गई।
विज्ञापन

कार्रवाई की मांग को लेकर थाने में हंगामा



मोदीनगर। मामले में ई-रिक्शा चालक के परिजनों और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कार्रवाई की मांग को लेकर मंगलवार शाम थाने में हंगामा किया। परिजन एंबुलेंस को शव समेत थाने ले गए और पुलिस पर हल्की धाराओं में कार्रवाई करने का आरोप लगाया। आरोप लगाया कि घटना के 24 घंटे बाद भी पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई नहीं की। हंगामे के दौरान घायल हिमांशी चौधरी के परिजन भी मौजूद रहे। थाना प्रभारी ने उन्हें निष्पक्ष कार्रवाई का भरोसा देकर शांत कराया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें