फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेढ़ साल तक दूध सप्लाई के दौरान होती रही धोखाधड़ी

Tue, 13 Sep 2016 11:01 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
विज्ञापन
दूध का टैंकर - फोटो : demo pic
विज्ञापन
दूध में पानी मिलाकर दूध सप्लायर ने फैक्ट्री मालिक को लाखों का घाटा पहुंचा दिया। फैक्ट्री के मुनीम समेत अन्य कर्मियों की मिलीभगत से सप्लायर डेढ़ साल तक फैक्ट्री में पानी मिला दूध सप्लाई करता रहा।  फैक्ट्री मालिक द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद मुनीम समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। दूध सप्लायर और उसका पार्टनर फरार है।
विज्ञापन



हापुड़ रोड पर भोजपुर थानांतर्गत कृपा राम दूध डेयरी के नाम से फैक्ट्री है, जिसमें अलग-अलग जगह से रोजाना दूध आता है। फैक्ट्री प्रबंधक राजीव गुप्ता के मुताबिक मुरादाबाद के दलपत गांव का सप्लायर अरविंद कुमार और उसके पार्टनर विशम्बर हैं।एसओ विरेंद्र कुमार ने बताया कि सप्लायर पिछले डेढ़ साल से फैक्ट्री में दूध पहुंचा रहा है।

दरअसल इन्होंने टैंकर में दो पार्ट कर रखे थे, जिसमें एक में दूध और दूसरे में पानी होता था। सप्लायर ने पहले फैक्ट्री कर्मियों से साठगांठ की। टैंकर के  फैक्ट्री में घुसते ही दूध का सैंपल लिया जाता था और जब टैंकर से दूध निकाला जाता था तब दूसरे पार्ट से दूध के साथ पाइप में पानी भी छोड़ दिया जाता था,
विज्ञापन


जिससे पानी दूध में मिलकर पहुंचता और लीटर पूरा हो जाता था। यह धोखाधड़ी करीब डेढ़ साल तक चली। इसी बीच फैक्ट्री प्रबंधक को शक हुआ और उसने जांच कराई तो इस हेराफेरी का खुलासा हुआ। एसओ ने बताया कि फैक्ट्री प्रबंधक की ओर से रिपोर्ट दर्ज टैंकर को कब्जे में ले लिया गया है।

फैक्ट्री के मुनीम ब्रह्मपाल, टैंकर चालक सुनील और कर्मी भोलू को गिरफ्तार किया गया है। सप्लायर अरविंद और विशम्बर की तलाश में पुलिस मुरादाबाद रवाना हो गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें