फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हफ्ते भर में शुरू होगा राजनगर एक्सटेंशन चौराहे पर फ्लाईओवर का निर्माण

Sat, 22 Oct 2016 12:49 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
फ्लाईओवर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 राजनगर एक्सटेंशन चौराहे पर प्रस्तावित फ्लाईओवर के लिए जीडीए को एनसीआरटीसी से हरी झंडी मिल गई। एक हफ्ते के अंदर फ्लाईओवर निर्माण कार्य का शुभारंभ कर दिया जाएगा। यह फ्लाईओवर दो हिस्सों में बंटा होगा, बीच से हाईस्पीड ट्रेन गुजरेगी। 
विज्ञापन


जीडीए के चीफ इंजीनियर एके गुप्ता ने शुक्रवार को बताया कि इस फ्लाईओवर का शुभारंभ दो अक्तूबर को ही होना था लेकिन नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन (एनसीआरटीसी) हाईस्पीड ट्रेन के पूर्व निर्धारित रूट बदलने को तैयार नहीं हुआ।

उन्होंने बताया कि हाईस्पीड के रूट को देखते हुए अब फ्लाईओवर का एलाइनमेंट चेंज कर दिया गया है। फ्लाईओवर के बीच में हाईस्पीड ट्रेन के लिए जगह छोड़ी जाएगी। हाईस्पीड मेरठ तिराहे से मुरादनगर की तरफ रोड के बीचोंबीच चलेगी, उसके पिलर फ्लाईओवर के बीच गड़ेंगी। 6 लेन के फ्लाईओवर को सेतु निगम 50 करोड़ की लागत से एक साल के अंदर तैयार कर देगा।
विज्ञापन


हापुड़ चुंगी पर फ्लाईओवर के लिए निकाला जाएगा टेंडर
चीफ इंजीनियर ने बताया कि शीघ्र ही हापुड़ चुंगी पर फ्लाईओवर के लिए टेंडर निकाला जाएगा। उन्होंने बताया कि कई निर्माण कार्यों के लिए टेंडर निकाले जाने हैं, वह हापुड़ चुंगी केसाथ ही निकाल दिए जाएंगे।

अब और नहीं बनेगा फ्लाईओवर
चीफ इंजीनियर ने बताया कि  जीडीए की निकट भविष्य में शहर में कहीं और फ्लाईओवर बनाने की योजना नहीं है। विवेकानंद नगर को राकेश मार्ग से जोड़ने के लिए फ्लाईओवर बनाने की योजना थी जिसे रद्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें