फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: शाॅर्ट सर्किट से गोशाला के पास बने बिटोरों में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादनगर। सुठारी गांव स्थित गौशाला के पास बने बिटोरों में शाॅर्ट सर्किट से आग लग गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना दमकल को दी। सूचना पर पहुंची टीम ने आग पर काबू पाया। आरोप है कि विद्युत विभाग की लापरवाही से आग लगी है।
विज्ञापन

सुठारी गांव निवासी जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि विकास यादव ने बताया कि रविवार दोपहर करीब बारह बजे एक बुजुर्ग व्यक्ति के अंतिम संस्कार के बाद ग्रामीण श्मशान से वापस लौट रहे थे। किसी ने सूचना दी कि गांव में स्थित गोशाला के पास बने बिटोरों में आग लग गई। माैके पर पहुंचकर उन्होंने पानी से आग बुझाने और की कोशिश की और गोशाला में पड़े भूसे को बचाया। उन्होंने बताया कि गोशाला में करीब 200 गायें हैं, यदि गोशाला के भूसे में आग लग जाती तो गायों को बचाना मुश्किल हो जाता है। आरोप है कि कई बार विद्युत विभाग को ठीक से बिजली का कनेक्शन गोशाला में लगाने के लिए कहा गया है, लेकिन विद्युत कर्मियों ने गोशाला की लाइन ठीक प्रकार से नहीं बनाई, जिसके कारण शाॅर्ट सार्किट से गोशाला के पास आग लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें