फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: रूट डायवर्जन के कारण तीन घंटे का सफर 5 घंटे में हो रहा तय

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। कांवड़ यात्रा के दौरान लागू किए गए रूट डायवर्जन का असर आम यात्रियों को बुरी तरह प्रभावित कर रहा है। सामान्य दिनों में तीन घंटे की यात्रा अब पांच घंटे में पूरी हो रही है। डायवर्जन के कारण बसों को लंबा रास्ता तय करना पड़ रहा है। इससे यात्रियों को अतिरिक्त समय और असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

कौशांबी डिपो पर बिजनौर जाने वाली बस के इंतजार में खड़े यात्री सुनील कुमार ने बताया कि डायवर्जन के कारण सफर लंबा हो जा रहा है। तीन घंटे का सफर 5-6 घंटे में तय हो रहा है। जाम के कारण लोग समय पर अपने गंतव्य पर पहुंच नहीं पा रहे हैं। कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर तीन बजे तक पूरे रीजन से 22 बसें विभिन्न रूटों के लिए रवाना की गईं। इनसे सैकड़ों यात्रियों ने सफर किया। रूट डायवर्जन के कारण सभी बसों का संचालन प्रभावित रहा और अधिकांश बसें अपने कई घंटे देरी से गंतव्य तक पहुंचीं। कौशांबी डिपो एआरम ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए डायवर्जन आवश्यक है और यात्रा समाप्त होने के बाद बस संचालन सामान्य हो जाएगा।

32 पंखे में 15 खराब, यात्री गर्मी से परेशान
कौशांबी डिपो पर बसों का इंतजार कर रहे यात्रियों को अब गर्मी में परेशान होना पड़ा। डिपो में वैसे तो 32 पंखे लगे हैं, लेकिन समय पर देखरेख न होने के कारण 15 पंखे खराब पड़े हैं और यह लंबे समय से चालू नहीं हो पाए हैं। जबकि यात्री अकसर शिकायत करते रहते हैं। कौशांबी डिपो परिसर में डिपो अधिकारी का कहना है कि परिसर का सर्वे करा कर खराब पंखों को भी बदलवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें