गाजियाबाद। महाशिवरात्रि के लिए सभी शिवालयों में तैयारियां तेज हो गई हैं। दूधेश्वरनाथ मंदिर में महाशिवरात्रि के लिए विशेष तैयारियां चल रही हैं। भक्तों के सुगम दर्शन करने के लिए पूरे रास्ते में बैरिकेडिंग कर दी गई है। इसके साथ ही लाइटिंग और साफ-सफाई भी चल रही है।
विज्ञापन
सभी शिवालयों को रंग-बिरंगी झालरों और फूलों से सजाया जाएगा। डासना शिवशक्ति मंदिर, स्वयंभू मंदिर, मोहन नगर मंदिर, होली चाइल्ड स्थित शिव मंदिर सहित सभी सोसायटी में जलाभिषेक के लिए मंदिर सजाए जाएंगे।
महंत नारायण गिरि ने बताया कि दूधेश्वरनाथ मंदिर में 14 फरवरी की रात से जलाभिषेक शुरू हो जाएगा। इस दौरान भगवान दूधेश्वरनाथ का विशेष शृंगार होगा। इसके लिए बाहर से भी फूल मंगवाए जा रहे हैं। शृंगार के लिए देसी-विदेशी सभी फूल शामिल रहेंगे।