फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: फ्लैट में नशे का कारोबार, सिंथेटिक नशीला पदार्थ और गांजा बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। ओडिशा से नशे का सामान तस्करी कर इंदिरापुरम के शक्तिखंड में छिपाकर रखने और राजनगर एक्सटेंशन की पॉम रिसोर्ट सोसायटी में रहने वाले तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी से एमडीएमए (सिंथेटिक नशीला पदार्थ), चरस और 10.21 किलो गांजा के अलावा पांच लाख रुपये नकद, कार, 16 मोबाइल फोन, कई सिम कार्ड, बैंक कार्ड के साथ-साथ पैकिंग करने वाले इलेक्ट्रिक उपकरण बरामद किए हैं। पकड़े गए मादक पदार्थ की कीमत 1.42 करोड़ रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन


एसीपी नंदग्राम जियाउद्दीन अहमद ने बताया कि एएनटीएफ को सूचना मिली कि कार से मादक पदार्थों की खेप आने वाली है। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और नंदग्राम थाना पुलिस ने राजनगर एक्सटेंशन में आसना चौक पर घेराबंदी कर कार सवार को पकड़ लिया। आरोपी ने अपना नाम नितिन यादव निवासी गांव लगना मनी, थाना बसरेहर, जनपद इटावा बताया। नितिन यादव ओडिशा और दिल्ली के जल विहार से नशे का सामान लेकर आता था और शक्तिखंड स्थित एक सोसायटी में छिपा देता था। उसका साथी इसकी पैकिंग करके युवाओं को बेचकर नितिन को धनराशि पहुंचाता था। किसी को शक न हो इसके लिए आरोपी नंदग्राम थाना क्षेत्र के राजनगर एक्सटेंशन स्थित पॉम रिसोर्ट सोसायटी में किराये के फ्लैट में रहता था। नंदग्राम थाने में एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें