फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: डीआरजेपी अकादमी ने 66 रन से दर्ज की जीत

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन स्थित जीएमएस मैदान में शुक्रवार को शिवहरि प्रसाद टूर्नामेंट का लीग मैच खेला गया। इसमें डीआरजेपी अकादमी और नेहरू युवा केंद्र के बीच मैच हुआ, जिसमें डीआरजेपी अकादमी ने 66 रन से जीत हासिल की।
विज्ञापन

डीआरजेपी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 38.2 ओवर में सभी विकेट खोकर 219 रन बनाए। आलोक शर्मा ने 62, अभिदान ने 45 और प्रशांत सिसोदिया ने 42 रन बनाए। विरोधी टीम से आरुष शर्मा ने चार और दक्ष भारद्वाज ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए नेहरू युवा केंद्र की टीम 34.1 ओवर में 153 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। आरुष शर्मा ने 38, गर्वित कुमार ने 28 और अर्नव चौधरी ने 26 रन का योगदान दिया। डीआरजेपी से गेंदबाजी में निर्भय ने तीन और यश ने दो विकेट लिए। अभिदान को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें