फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: नंदी पार्क में गोवंशों को छोड़ने जा रहे वाहन चालकों को पीटा, रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। नंदग्राम क्षेत्र में नंदी पार्क में गोवंशों को छोड़ने जा रहे दो वाहनों को रोककर उनके चालकों की पिटाई की घटना सामने आई है। मामले में वाहन मालिक सलीम ने नंदग्राम थाने में सत्यम पंडित व उसके साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

सलीम ने बताया कि उनकी गाड़ी मुरादनगर ब्लॉक से संबद्ध है। 22 जनवरी को खंड विकास अधिकारी के आदेश पर वह अपने दो वाहनों से 19 गायों को लेकर नंदी पार्क छोड़ने जा रहे थे। एक वाहन वह खुद और दूसरा वाहन उनका चालक जीशान चला रहा था। जैसे ही वे पुस्ता रोड गोल चक्कर के पास पहुंचे तो सत्यम पंडित व उसके साथियों ने उन्हें रोक लिया। इसके बाद बिना कुछ सुने उनके साथ गाली-गलौज कर पिटाई शुरू कर दी और जान से मारने की धमकी दी। एसीपी नंदग्राम पूनम मिश्रा ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है।
-सोशल मीडिया पर दी जान से मारने की धमकी : अधिवक्ता सन्नी चौधरी ने कविनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि जलालाबाद गांव निवासी सादाब से उनकी कुछ दिन पहले कहासुनी हो गई थी। इसी खुन्नस में उसने उनको सोशल मीडिया पोस्ट डालकर जान से मारने की धमकी दी। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर जांच शुरू कर दी। एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन

-
-विजयनगर क्षेत्र के प्रताप विहार के रहने वाले अखिलेश कुमार कुशवाहा के साथ दो लोगों ने मारपीट की। आरोप है कि आरोपियों ने बेरहमी से पिटाई की। इससे उनके नाक, मुंह और चेहरे पर गंभीर चोट आई है। आरोप सुशील दीक्षित और सुधीर दीक्षित पर है। मामले में उन्होंने विजयनगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। एसीपी कोतवाली का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें